दीपका क्षेत्र में अलग-अलग शराब बेचते दो पकड़ाए

कोरबा। एक ओर जहां राज्य विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न दलों के घोषित प्रत्याशियों के एवं उनके समर्थकों द्वारा जोरशोर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है वहीं दूसरी ओर अवैध कार्यों विशेषकर शराब बेचने वालों ने भी बढ़ चढक़र अपना अवैध व्यवसाय फैलाना जारी रखा है। ऐसे ही दो लोगों को पकडक़र दीपका पुलिस ने उनके विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है। कार्रवाई कर प्रकरण विचारण के लिए न्यायालय भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवारी बाजार दीपका निवासी दिनेश माली उम्र 50 पिता स्व. तारकेश्वर माली नगर पालिका के पास पाली रोड में अवैध रूप से देशी शराब बिक्री कर रहा था। उसे दीपका थाने के एएसआई खगेश राठौर ने पकडक़र उसके पास से 22 पाव देशी शराब प्लेन जप्त कर लिया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 360/23 धारा 34 (1)क आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इसी तरह तिवरता खालहेपारा थाना दीपका क्षेत्र में तिवरता निवासी पवन सिंह पेंड्रो उम्र 50 पिता दयाराम पेंड्रो हाथ भट्टी महुवे की कच्ची शराब बिक्री कर रहा था। जिसके पास से 3लीटर महुवे की कच्ची शराब एवं बिक्री रकम 200 रूपए जप्त किया गया । यह कार्रवाई दीपका थाने के एएसआई जितेश सिंह द्वारा की गई। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 361/23 धारा 34 (1)क, ख आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार कर विचारण के लिए न्यायालय भेजा गया।

RO No. 13467/11