दीपका खदान से निकल रहे थे कोयला, भरभराकर गिरी मिट्टी, तीन युवक दबे निकालने की कवायद जारी

कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपका खदान से ग्राम बहमनीकोना में निवास करने वाले लोग साइकिल लेकर कोयला निकालने गए हुए थे। लगभग दोपहर 3:00 बजे सभी लोग खदान के बंद फेस से कोयला निकल रहे थे कि इसी दौरान भरभराकर कर मिट्टी उनके ऊपर गिर गई, जिससे पांचो लोग मिट्टी के नीचे में दब गए। उनमें से दो युवकों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया है जबकि समाचार लिखे जाने तक तीन युवक अभी भी मिट्टी के नीचे में दबे है। प्रशासन और पुलिस को इसकी भनक मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी दलबल सहित मौके पर पहुंच गए हैं और ग्रामीणों की मदद से मिट्टी में दबे तीनों युवकों को निकालने की कवायद जारी है।

RO No. 13467/11