कोरबा। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में अलग-अलग बैठक लेने के बाद भाजपा के प्रवासी विधायक संतोष सिंह आज दीपका में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद रिपोर्ट तैयार कर वे यहां से चले जाएंगे और रायपुर में जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। संतोष सिंह ने मंडलों में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद समाज के प्रमुखों एवं कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भी मुलाकात की है। सभी मंडल क्षेत्रों में वे 12-12 घंटे तक लोगों से मुलाकात करते रहे हैं। दीपका मंडल में आज कटघोरा क्षेत्र के ज्योतिनंद दुबे, मनोज शर्मा, संजय शर्मा, चुलेश्वर राठौर, हरीश थरवानी, सूर्यप्रकाश शर्मा, लक्ष्मीकांत जगत, अरूणीश तिवारी, नरेश टंडन, राजेंद्र टंडन, धन्नू दुबे सहित सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। कल कटघोरा में पर्यवेक्षक ओपी चौधरी का भी आगमन हुआ था। यहां पर युवा मोर्चा के उत्तम रंधावा, संदीप सिंह, अनुराग दुहलानी, दिनेश केशरवानी, जय गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जबकि आज कोरबा विधानसभा में प्रवासी विधायक गायत्री सिंह के द्वारा कोरबा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है। इस बैठक में पूर्व विधायक लखन देवांगन सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।