
कोरबा। शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में दीपावाली के अवसर पर दीया बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों को पांच – पांच के समूह में बांटकर टीम बनाई गई । सभी टीम को पुरानी चूडिय़ों से दीप तैयार करने को कहा गया। छात्र-छात्राओं ने पुरानी चूडिय़ां ,कंगन और सजावटी सामान से सुंदर आकर्षक डिजाइन में दीप तैयार किये। विद्यार्थियों ने अपनी हस्तकला का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक दीप बनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ फरहाना अली ने स्कूली बच्चों की कला को सराहा। उन्होंने कहा कि दीया हमारी सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है । बच्चे जब इसकी सजावट करेंगे तो अपने देश की संस्कृति से परिचित होंगे। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उन्हें प्रेरित किया कि वे जीवन में शिक्षा के जरिए उन्नति की राह पर आगे बढ़े और दीए की तरह जीवन को रोशन करें। सरोजिनी ऊईके ने बच्चों को इको फ्रेंडली दीपावाली मनाने के लिए प्रेरित किया । प्रतियोगिता में दुर्गेश्वरी श्रीवास, टीशा की टीम ने प्रथम स्थान ,गरिमा ,खिलेंद्र और निर्मला की टीम ने द्वितीय स्थान तथा पीयूष और भानू की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सभी विद्यार्थियों को दीपावाली के अवसर पर उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता सरोजिनी उईके ,व्याख्याता पुष्पा बघेल एवं संगीता मानिकपुरी ने सहयोग प्रदान किया।





















