दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा

डभरा। कैप्सूल वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीण व स्वजन चक्काजाम करने के लिए एकत्र हो गए थे मगर पुलिस की समझाईश से मामला शांत हुआ।जानकारी के अनुसार 18 एवं 19 अप्रैल की दरम्यानी रात 1 बजकर 45 मिनट पर कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार युवक ग्राम सपिया निवासी यशवंत कुमार(18) पिता समय लाल उम्र को ठोकर मार दी । जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों मिली तो कैप्सूल वाहन को रोककर मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम के लिए सड़क पर भीड़ इक_ा हो रही थी। जैसे ही घटना की सूचना डभरा थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रहास सिन्हा को मिली वे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फगुरम चौकी प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रहास सिन्हा ने गुस्साए स्वजन एवं ग्रामीणों को समझाइस देकर शांत कराया गया , स्वजन को शासन द्वारा निर्धारित दुर्घटना में मिलने वाले 25 हजार की राशि को परिवार को दी गई और स्वजन को सांत्वना दी गई। प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रहास सिन्हा मृतक के निवास सपिया पहुंचे और स्वजन समझाईश देते हुए वेदांत कंपनी के हाईवा के मालिक सिंघीतराई निवासी से स्वजन को 1 लाख रूपये की सहायता राशि दिलाई गई । स्वजन भी उनकी बात को समझे और शांत हो गए और प्रस्तावित चक्का थम गया।पुलिस ने आरोपित वाहन चालक के विरुद्ध भादवि की धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज किया है।

RO No. 13467/11