दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर भेजा गया उपजेल कटघोरा

कोरबा। शादीशुदा महिला को उसके पति की अनुपस्थिति में शादी कर लेने का झांसा देकर लगातार अनाचार करने वाले दुष्कर्मी युवक को बांगो पुलिस ने आज गिरफ्तार उसे उपजेल कटघोरा दखिल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बांगो थाना क्षेत्रांतर्गत एक 23 वर्षीय शादीशुदा महिला को उसके पति के बाहर कमाने-खाने जाने पर उसे शादी का प्रलोभन देकर गांव का ही युवक संतराम तिग्गा उम्र 24 पिता अमीरसाय तिग्गा लगातार उसका शारीरिक शोषण करते रहा। 4 जनवरी को उक्त महिला का शारीरिक शोषण करने के उपरांत उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पीडि़ता ने बांगो थाना में इस घटना की रिपोर्ट कल अपराध क्रमांक 27/24 धारा 376 के तहत दर्ज कराई। बांगो टीआई केके वर्मा ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में उपजेल भेज दिया।

RO No. 13467/11