
कोरबा। सवाल इस बात का है कि आखिर यहां संचालित हो रहे बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा किस तरह की है। यह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि एक बार फिर दो अपचारी भाग गए। दुष्कर्म के मामले में उन्हें निरुद्ध किया गया था। बताया गया कि फरार हुए दोनों अपचारी पाली और कटघोरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। कुछ दिनों पहले दुष्कर्म के मामले में इनकी भूमिका स्पष्ट हुई थी। पुलिस ने इन पर प्रकरण बनाया। नियमों के तहत इन्हें पेश किया गया और रिस्दी स्थित बाल संप्रेषण गृह के हवाले कर दिया गया। पिछली रात ये दोनों सुरक्षा को धता बताते हुए फरान हो गए। खबर के मुताबिक जिस समय यह अपचारी फरार हुए उसके कुछ देर पहले ही महिला बाल विकास विभाग की एक अधिकारी ने संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया था और यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर संतुष्टि जताई थी। दोनों बालकों के फरार हो जाने के बाद संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा की कलई खुल गई है। इससे पहले भी यहां से कई निरुद्ध भागने में सफल हुए हैं।