
जांजगीर । बेजाकब्जा तोडऩे के दूसरे नपा की मलबा हटाने पहुंचे तो मोहल्लेवासियों ने जमकर हंगामा किया। मलबा हटाने से विरोध करते हुए मना कर दिया। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार की टीम पहुंची। बाद में समझाइश देने के बाद मोहल्लेवासी शांत हुए। इसके बाद मलबा को हटाया गया। शहर के वार्ड 5 सिंधी धर्मशाला के पास वाली गली में नपा की टीम बेजाकब्जा तोडऩे सोमवार दोपहर में अचानक कार्रवाई की गई। आरोप है कि अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना अथवा नोटिस के मौके पर अचानक पहुंचा और पीडि़तों को बगैर समय दिए उनके मकान और अहाता पर बुलडोजर से कार्रवाई शुरू कर दिया। पत्रिका ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया। इसके बाद दूसरे नपा की टीम जेसीबी लेकर मलबा हटाने पहुंची तो मोहल्लेवासी हंगामा करने लगे की अपने जमीन के मकान बनाने के बाद भी कार्रवाई की गई है। न्याय मिले और बेजाकब्जा तोडऩे की कार्रवाई सभी मकानों पर किया जाए। काफी देर हंगामा के बाद पटवारी, नायब तहसीलदार की टीम पहुंची। सड़क की नापजोख किया गया। इसके बाद चांपा एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और मोहल्लेवासियों को समझाइश देने लगे। इसके बाद मोहल्लेवासी शांत हुए और मलबा को हटाया गया।
























