
बिहार। औरंगाबाद शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित मुख्य बाजार में सब्जी मंडी के सामने एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में अवस्थित इंडियन बैंक की शाखा और एक साड़ी सेंटर में कल देर रात आग लगने से तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी की सूचना मिलते ही इंडियन बैंक के अधिकारी और साड़ी सेंटर के मालिक अनील कुमार गुप्ता सहित मार्केट के अधिकांश व्यवसायी रात में ही आग बुझाने में जुट गए। बताया जाता है कि आग रात के करीब 10 बजे लगी और अगलगी की सूचना पर लगभग 11 बजे रात में दमकल की गाडिय़ां भी मौके पर आ गई। पूरी रात काफी मशक्कत के बाद मंगलवार की सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया गया। तब तक साड़ी सेंटर पूरी तरह जल कर राख हो गया।


























