
जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान निर्मात्री सभा के पूर्णकालिक सदस्य बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की 68 वीं पुण्य स्मृति में एक दिवसीय स्मृति समारोह का सी-मार्ट परिसर (कचहरी चौक) जांजगीर में आयोजन किया गया। स्मृति समारोह में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक जांजगीर ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की प्रतिमा में दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, शहीद परिवार के परिजनों एवं बैरिस्टर ठा. छेदीलाल के परिवारजनों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कृषक संगोष्ठी, विधिक संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आयोजित कृषक संगोष्ठी में किसानों को जैविक खेती, नवीन कृषि यंत्रों और तकनीकों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को नमन करते हुए कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का देश की स्वतंत्रता में अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल ने देश की स्वतंत्रता के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य किए है. हम महान विभूति की स्मृति को याद कर रहे है। इससे आने काली पीढ़ी को उनके विचार, किए गए कार्यों को जानने का अवसर मिलेगा।
विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप ने कहा कि बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा में अग्रपंक्ति के थे। वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेवक, राष्ट्र सेवक थे, उन्होंने लगातार कृषकों की बेहतरी के लिए कार्य किया है। हर विषय पर उनकी गहरी पकड़ थी, उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है उनका नाम संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य के रूप में नाम है। उन्हें स्मृति समारोह के माध्यम से याद करने का अवसर मिलता रहा है।
अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने जो त्याग और बलिदान दिया आज उसे समझने का दिन है। उन्होंने गरीब, कृषक के लिए कार्य किया है। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल एक व्यक्ति ही नहीं अपितु एक विचार है। ठाकुर छेदीलाल के सुपुत्र विजय प्रताप सिंह एवं गुलाब सिंह चंदेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्हें नमन। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल अकादमी के अध्यक्ष देवेश सिंह ने आभार व्यक्त करते। हुए कहा कि विगत 24 वर्षों से लगातार बैरिस्टर छेदीलाल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आयोजन समिति, उपस्थित अतिथियों एवं जिला प्रशासन का आभार किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह एवं दीपक यादव ने किया। इस अवसर पर बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के सुपुत्री रत्नावली नगर पालिका परिषद, जांजगीर-नैला अध्यक्ष भगवानदास गढ़वाल, पूर्व विधायक अंबेश जांगडे, नगर पालिका उपाध्यक्ष अ गोस्वामी, जपं नवागढ़ अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवी सिंह, दिनेश शर्मा, परस शर्मा, इंजी. रवि पांडेय, विवेक सिसोदिया, रमेश पैगवार, प्रताप सिंह, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, डीएफओ श्रीमती प्रियंका पांडेय, अपर कलेक्टर एस सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, कृषक, अधिकारी-कर्मचारी अधिवक्तागण एवं नागरिक गण उपस्थित थे।एक दिन के आयोजन से जनप्रतिनिधि नाराज, मंचस्थ अतिथियों ने कहा- गरिमा के अनुरूप होना चाहिए आयोजन।
बैरिस्टर ठा छेदीलाल स्मृति समारोह का आयोजन बीते दाई सकों से उतार होता आ रहा है. तब यह कार्यक्रम सीम दिनों का होता था जिसमें प्रत्येक दिवस अपना विद्याओं से संबंधित कार्यक्रम होते थे। कार्यक्रम की ख्याति ऐसी रहो कि ना केवल जिला और बल्कि प्रदेश और देश के नामचीन हरितयों का आगमन होता। इसके लिए राज्य भाजन ने बजट भी स्वीकृत किया था। ताकि बैरिस्टर साहब की गरिमा के अनुरूप यह कार्यक्रम हो सकें, लेकिन जिला प्रशासन ने पूरे आयोजन को एक दिन में निपटा दिया। इस बात की चर्चा केवल दर्शक दीर्घ के बीच होती रही बल्कि अपने उदबोधन में अतिथियों ने भी प्रशासन को स्पष्ट कहा कि आयोजन बैरिस्टर साहब की सारिमा के अनुरूप होना चाहिए। इतना ही नहीं मुख्य अतिथि सांस कमलेश जांगड़े से भी इसे नाम से लिया और आमजन की ओ को ध्यान में रखते हुए अगले साल से इस आयोजन को पूर्व की भांति गरिमा के अनुरूप तीन दिन का कराए जाने की घोषणा की।
जनभावनाओं से हो रहा खिलवाड़
जिला मुख्यालय जांजगिर में बेरिस्टर स्मृति समारोह एवं जाजवल्य लोक महोत्सव कृषि मेला आज से जुड़ा हुआ है. लेकिन पिछले कुछ सालों से प्रशासनिक अमला आयोजनों को औपचारिकता पूरी कर रहा है। बैरिस्टर स्मृति समारोह को एक दिन में सिमट दिया गया। शुक्र है आम जन को भावनाओं को जनप्रतिनिधियों से समझा और मंच से ही इसका उल्लेख करते हुए जन के अनु रूप गरिमामय आयोजन करने के निर्देश प्रशासन को दिए।