मल्लपुरम। देश में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। दुबई से केरल लौटा एक शख्स संक्रमित मिला है। केरल सरकार ने इसकी पुष्टि की है। 38 वर्षीय शख्स का मल्लपुरम जिले में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शख्स में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है।
UAE से लौटे शख्स में पुष्टि
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में यूएई से आया व्यक्ति एमपॉक्स के लक्षणों के चलते पहले से ही यहां एक अस्पताल में भर्ती था। मंत्री ने विदेश से आने वाले लोगों सहित सभी लोगों से अनुरोध किया कि वे किसी भी लक्षण के साथ इसकी सूचना दें और जल्द से जल्द उपचार लें।