रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय ने वित्त सेवा संवर्ग के दो अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक सुश्री मनीषा नाग, संयुक्त संचालक (वित्त),संचालनालय को संयुक्त संचालक, संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन के पद पर नई पोस्टिंग दी गई है। वहीं अनिल कुमार पाठक को उप संचालक, संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन से हटाकर उप संचालक (वित्त) संचालनालय जनसंपर्क विभाग में पदस्थ किया गया है।