
अकलतरा । नगर के मारुति शोरूम, ओम गंगा राइस मिल के सामने आज शाम दो बाइक की आमने – सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई एवं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरिया थाना पामगढ़ निवासी भंवर सिंह यादव पिता संतोष यादव बाइक में किसी कार्य से अकलतरा आया हुआ था। वहीं ग्राम पचरी थाना पामगढ़ निवासी वीरेंद्र डहरिया एवं बादल डहरिया भी बाइक से अकलतरा आए हुए थे। शाम 7 बजे दोनों की बाइक नगर के मारुति शोरूम, ओम गंगा राइस मिल के पास आमने सामने टकरा गई। जिससे भंवर यादव की मौके पर ही मौत हो गई।


















