दो लोगों से अवैध शराब जप्त किया पुलिस ने

जांजगीर चंापा। मुखबीर से सूचना मिली कि गेवाडीन कालोनी सक्ती निवासी दुमान दास भारद्वाज, गुड्डी सतनामी निवासी गेवाडिन कॉलोनी सक्ती अपने निवास स्थान के पास में हाथ भट्टी से निर्मित देसी महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर छापेमारी। जिस पर आरोपी दुमान दास भारद्वाज पिता कोटवार भारद्वाज निवासी गेवाडिन कॉलोनी सक्ती थाना सक्ती के कब्जे से 7 लीटर हाथ भटठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब एवं गुड्डी सतनामी पति बाबुलाल लहरे निवासी गेवाडिन कॉलोनी सक्ती थाना सक्ती के कब्जे से 6 लीटर हाथ भटठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जुमला 13 लीटर हाथ भ_ी से निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
आरोपियों को धारा 34 -2 आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेश तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक समीर डूंगड़ूंग, प्रधान आर. संजीव शर्मा आर. जोगेश राठौर, याद राम चंद्रा, गणेश राम साहु महिला आर आफसा परवीन का विशेष योगदान रहा।

RO No. 13467/11