धनबाद 04 दिसम्बर। उपमहापौर हत्याकांड के आरोपी अमन सिंह की दोपहर यहां जेल में कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया, ”अपराह्न तीन बजे यह घटना घटी। जेल में सिंह को गोली मार दी गयी। इस बात की जांच शुरू की गयी है कि इस घटना की सटीक वजह क्या थी और इसके पीछे किसका हाथ है।” एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि कैदियों के बीच विवाद के बाद भोजन के दौरान अचूक निशानेबाज (शार्पशूटर) सिंह को कथित रूप से गोली मार दी गयी। शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब यह खबर फैली तब धनबाद के उपायुक्त बरूण रंजन, कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी जेल गये।