धर्म सेना ने रक्तदान शिविर लगाया

कोरबा। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर धर्म सेना ने युवा दिवस के रूप में मनाते हुए कई स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाया पाली कटघोरा व कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारे दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवाओं में अलख जगाने का प्रयास किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में प्रतिदिन भगवान राम की महाआरती की जा रही है। इसके अलावा रक्तदान शिविर में जिलाध्यक्ष साकेत शर्मा, नरेश राजपूत, रौशन साहू, राधेश्याम सिंह, दीपक पटेल प्रकाश शर्मा, विष्णु पटेल के अलावा कई कार्यकर्ता लगे हुए है।

RO No. 13467/11