कोरबा। कोरबा जिले में धान खरीदी सीजन का रविवार को अंतिम दिन है। सरकार ने इस बार तकनीकी और व्यवहारिक कारणों से चार दिन की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई है।
जिले में 65 उपार्जन केंद्रों के स्तर पर पंजीकृत 55 हजार 244 किसानों से धान खरीदी कराई गई। कुल 69 हजार 124 हेक्टेयर में किसानों ने खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की पैदावार की है। बताया गया कि शेष बचे किसानों की धान 1 फरवरी से ली जा रही है। 4 फरवरी तक यह सुविधा किसानों को जिले में प्राप्त होगी।