धार्मिक गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक टकराव, इलाके में पसरा तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

सागर, 3१ मार्च । शहर के कैंट थाना क्षेत्र के सदर 12 मुहाल में ई- रिक्शा में धार्मिक गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में शनिवार रात विवाद हो गया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। समुदाय विशेष के लोगों के पथराव और शक्ति प्रदर्शन के दौरान जुटी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े। इस विवाद में एक युवक को चाकू भी मारा गया। घटना की रात से ही यहां पुलिस बल तैनात है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 17 लोगों की गिरफ्तारी की गई। वहीं क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला रात करीब 11 बजे तक शुरू हुआ। जब राहुल राठौर नाम का आटो चालक 12 मुहाल से अपना आटो रिक्शा लेकर निकल रहा था। इस दौरान उसके आटो में धार्मिक गाना बज रहा था। इसी को लेकर वहां पर विवाद की स्थिति बनी। आटो चालक राहुल का कहना है कि 12 मुहाल के पास दूसरे समुदाय के लोगों ने उसे रोका और गाना बजाने की बात को लेकर विवाद करने लगे। आरोपितों में से ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसका आटो भी तोड़ दिया। वहीं समुदाय विशेष के लोगों द्वारा की गई मारपीट की जानकारी जब दूसरे पक्ष को लगी तो वह भी इकठ्ठा हो गए। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन उपद्रवियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

RO No. 13467/10