धूल से बचाने कराया पानी का छिडक़ाव

कोरबा । राजस्व कॉलोनी व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की सडक़ की खुदाई की गई थी। यहां नगर निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाना है। इसके लिए खोदी गई सडक़ की मिट्टी सडक़ के किनारे फैला छोडक़र ठेकेदार अपना काम पूरा मान लिया था। साथ ही दो दिन बाद मिट्टी समतलीकरण करने की आधी-अधूरी कवायद की गई थी। इसके कारण कॉलोनीवासियों केसाथ आसपास के स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे भारी वाहन गुजरने से धूल का गुबार से परेशान होते थे। सोमवार को नगर निगम द्वारा अनुबंधित ठेकेदार ने कॉलोनीवासियों को धूल से बचाने के लिए अधूरे मिट्टी समतलीकरण को पूरा कराने का काम शुरू किया है। वहीं धूल से उडऩे से होने वाली परेशानी से बचाने के लिए पानी का छिडक़ाव कराया गया। हालांकि पानी का छिडक़ाव होने के कुछ घंटों तक धूल नहीं उड़ी लेकिन जैसे ही पानी सूखा सडक़ से फिर धूल उडऩी शुरू हो गई थी। वहीं दोपहर बाद तक ठेकेदार अपने कुछ मजदूरों को लगाकर सडक़ से मिट्टी की सफाई कराने में जुटा हुआ था।

RO No. 13467/10