
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में राष्ट्रीय रजक महासंघ की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश भर से आए सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल विधायक का पुष्प गुच्छ व शाल श्रीफल से अभिनंदन किया साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से समाज के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों से अवगत कराते हुए रजक धोबी समाज को अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सशक्तिकरण से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लेख राम निर्मलकर, सुरेश निर्मलकर, चूडामणि निर्मलकर जांजगीर जिला से पितरेश उजागर जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय रजक महासंघ, श्रवण कुमार निर्मलकर जिला सचिव राष्ट्रीय रजक महासंघ, ज्ञान सिंह निर्मलकर प्रदेश संरक्षक राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़, महेश कर्ष कोसाअध्यक्ष राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़, प्रदेश युवा अध्यक्ष राजा निर्मलकर श्रीमती चित्र रेखा निर्मलकर, डॉ मदन निर्मलकर दुर्ग, नीलकंठ निर्मलकर सहित राजनंदगांव से कैलाश निर्मलकर बिलासपुर से डॉ प्रदीप निर्मलकर जय रजक एवम अन्य जिला से बेमेतरा, बालोद, मुंगेली पेंडा, खैरागढ़, धमतरी महासमुंद, जशपुर, बलौदा बाजार, बस्तर संभाग रायपुर से पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए। कोरबा जिला, दुर्ग जिला, बालोद राजनंदगांव सभी जिले से पदाधिकारी एवं सामाजिक सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ के संभागीय मीडिया प्रभारी लव कुमार ने दी।