नए मतदाताओं का किया गया स्वागत

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र युवा मोर्चा की प्रभारी प्रीति स्वर्णकार के द्वारा करतला क्षेत्र के लोनदरहा में जाकर नए मतदाताओं का स्वागत किया गया। उनके साथ नीरज मिश्रा, त्रिभुवन प्रजापति, पवन मैत्री, कमल राठिया सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। दो दिन पहले दादर, फत्तेगंज व पहंदा में भी जाकर नए मतदाताओं से मुलाकात की गई थी। इस दौरान अजय कंवर, कमलेश अनंत सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। कोसाबाड़ी नगर मंडल के अध्यक्ष दिनेश सेन, पिंकू रंजन, असलम खान के द्वारा भी नए मतदाताओं से मुलाकात की जा रही है। जिलाध्यक्ष का निर्देश है कि सूची के आधार पर नए मतदाताओं को खोजकर उनके घर जावें और भाजपा के नीतियों के संबंध में जानकारी दें।

RO No. 13467/11