
कोरबा। छात्रों को नव मतदाता बनाते हुए उनको नमो एप से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्कूल -स्कूल जा रहे है।
कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष धनंजय चौहान ने बताया कि सगठन के कार्यकर्ता खेल के मैदान स्कूल एवं अन्य क्षेत्रों में जाकर छात्रों से मुलाकात कर रहे है। छात्रों के माध्यम से पता लगाया जाता है कि छात्रों के माध्यम से पता लगाया जाता है कि किस छात्र का परिचय पत्र नही बना है उसकों नमो एप से जोड़ा जाता है। इस कार्य में दिनेश तिवारी , दिनेश प्रजापति रामायण राठिया , नीरज मिश्रा, कन्हैया , राठौर , संजय कश्सप, मनदीप यादव सहित अन्य कार्यकर्ता जुटे हुए है। उरगा मंडल में भी प्रवीण उपाध्याय , किशन साव,प्रकाश यादव, सक्रिय है। कोसाबाड़ी नगर मंडल में दिनेश सेन पिंकु रंजन सिद्धातु नारायण सोनी , असमल खान भी छात्रों से मिल रहे है।





















