
सुकमा, १३ फरवरी । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने अगवा मजदूरों को रिहा कर दिया है। अगवा मजदूर ने अपने पिता को दूसरे नंबर से फोन कर इस बात की जानकारी दी। अगवा मजदूर ने पिता से फोन पर कहा, हम लोग घर आ रहे हैं। पिता ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस भी इस मामले को लेकर पतासाजी कर रही है। नक्सलियों ने चारों मजदूरों को जेसीबी के साथ अगवा कर लिया था। सुकमा जिले के जगरगुंडा थानाक्षेत्र के जोनागुड़ा व टेकलगुड़ा में मजदूर जल जीवन मिशन के तहत काम कर रहे थे। तभी नक्सलियों ने जेसीबी सहित 4 मजदूरों को अगवा कर लिया था।























