सूरजपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने नगर पालिका, नगर पंचायत आम निर्वाचन 2024 के लिए फोटो युक्त निर्वाचक नामावली निर्धारित कार्यक्रम अनुसार तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपील प्राधिकारी नियुक्त किया है। नगर पालिका परिषद सूरजपुर (वार्ड क्र. 01 से 18 तक) व नगर पंचायत विश्रामपुर (वार्ड क्र. 01 से 15 तक) के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सूरजपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद सूरजपुर (वार्ड क्र. 01 से 09 तक) के लिए तहसीलदार सूरजपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पालिका परिषद सूरजपुर (वार्ड क्र. 10 से 18 तक) के लिए नायब तहसीलदार सूरजपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नगर पंचायत विश्रामपुर (वार्ड क्र. 1 से 15 तक) नायब तहसीलदार पिलखा को नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत प्रतापपुर (वार्ड क्र. 01 से 15 तक), नगर पंचायत जरही (वार्ड क्र. 01 से 15 तक) के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतापपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नगर पंचायत प्रतापपुर (वार्ड क्र. 01 से 08 तक) के लिए तहसीलदार प्रतापपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत प्रतापपुर (वार्ड क्र. 09 से 15 तक) के लिए नायब तहसीलदार प्रतापपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगर पंचायत जरही (वार्ड क्र. 01 से 15 तक) के लिए नायब तहसीलदार जरही को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत भटगांव (वार्ड क्र. 01 से 15) के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भटगांव को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार भटगांव को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।