रायपुर, १५ फरवरी ।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई, इसके बाद 9.30 बजे से ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) के मतों की गिनती जारी है। भाजपा की बढ़त को देखते हुए जिला कार्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेजबहार से लेकर एकात्म परिसर तक जश्न के रंग दिख रहे हैं। जहां 10 हजार लड्डू, 3 हजार गुलाब जामुन और 1 हजार से अधिक बालूशाही तैयार की गई हैं। चुनाव के सह संचालक विधायक राजेश मूणत, रमेश ठाकुरभाजपा कार्यालय में जश्न प्रारंभ पूर्व मंत्री राजेश मूणत, प्रवक्ता संदीप शर्मा, मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ,जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ नेता परस्पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे। दूसरी ओर, कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है और कार्यालय पर ताला लगा हुआ है। वहां प्रतिक्रिया देने संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला मौजूद रहे। बिलासपुर में आप ने चौंकाया, नगर पालिका में पार्टी की जीत। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के 2 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया है। साथ ही चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं 8 निगम में बीजेपी लीड कर रही है। वहीं बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आप पार्टी से नीलम विजय वर्मा जीती हैं। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। कुनकुरी में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है। बोदरी नगर पालिका से आप की नीलम विजय वर्मा की जीत हुई है। खरसिया नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा को शानदार जीत मिली है। वहीं 18 में से 15 भाजपा पार्षद भी जीत गए है। मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई दी। सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी संतोष मिश्रा की जीत हुई है। जिस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें बधाई दी। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। वहीं पिपरिया और पुसौर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बीजेपी की जीत हुई। बधाई देते हुए मंत्री ओपी चौधरी और विजय शर्मा ने एक्स में पोस्ट कर लिखा, रायगढ़ के पुसौर नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी मानी मोहित सतपथी जी एवं सभी 10 विजयी पार्षदों को बधाई। रायगढ़ विधानसभा के पुसौर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 61 प्रतिशत वोट के साथ भाजपा की भारी जीत। कबीरधाम के पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी घुरूवाराम साहू को नगर पंचायत चुनाव में विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में पिपरिया क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। वहीं सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी हूंगा राम मडक़ाम की जीत हुई है। दंतेवाड़ा जिले में पांचों निकायों पर भाजपा का कब्जा हुआ है। दंतेवाड़ा नगरपालिका में भाजपा की पायल गुप्ता, बचेली नगरपालिका में भाजपा के राजू जायसवाल, किरंदुल नगरपालिका में भाजपा की रूबी शैलेन्द्र सिंह, बारसूर नगर पंचायत में भाजपा की सुभद्रा नेगी और गीदम नगर पंचायत में भाजपा के ही रजनीश सुराना की जीत हुई। जगदलपुर में संजय पांडेय ने कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को हरा दिया है। छत्तीसगढ़ के 3 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मरकीत सिंह गैदू को हरा दिया है।
भूपेश बघेल के क्षेत्र नगर पंचायत पाटन में बीजेपी की जीत
दुर्ग नगर निगम में मेयर और पार्षद के लिए वोटों की गिनती जारी है। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी अलका बाघमार 16,500 वोटों से आगे हैं। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन नगर पंचायत में भी बीजेपी को जीत मिली है।