मोतीसागरपारा में खुले में पड़ा कचरा, बढ़ी परेशानी
कोरबा। कोरबा शहर के वार्डो में नगर पालिक निगम की सफाई व्यवस्था लचर बनी हुई हैं। यहां के मोती सागर पारा वार्ड क्रमांक 7 में मुख्यमार्ग पर कचरा खुले में पड़ा हुआ है। कचरे को उठाने के लिए अथवा साफ-सफाई हेतु ना तो नगर निगम का सफाई अमला ध्यान दे रहा है और न ही स्वच्छता दीदियां डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए पहुंच रही है। खुले में कचरा के पड़े रहने से आने जाने वालो को परेशानियां उठानी पड़ रही है। वहीं इससे उठने वाले सड़ांध से सक्रमंण का खतरा बढ़ गया है। वार्ड के निवासियों एवं अधिवक्ता धनेश सिंह ने इसकी शिकायत निगम आयुक्त से करते हुए तत्काल समस्या से निजात दिलाने मांग की है। निगम आयुक्त को भेजे शिकायत में कहा गया है कि वार्ड क्रमांक 7 मोती सागर पारा स्थित मार्ग पर कचरा काफी दिनों से पड़ा हुआ है। इसे उठाने तथा साफ सफाई करने के लिए न तो नगर निगम का सफाई अमला ध्यान दे रहा है। और न ही स्वच्छता दीदियां व ठेेकेदार इसे लेकर गंभीर है। खुले में पड़े कचरे को अवारा पशु इधर-उधर बिखेर दे रहे है। जिससे आने जाने वाले को बेहद परेशानिशयों का सामना करना पड़ रहा है। कचरे से सडा़ंध भी उठ रहे हैू। जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ रहा है। और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। वार्ड वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही स्वच्छता अभियान चला कर कचरो को साफ नही किया गया तो वें अपनी मांगो को लेकर आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे। जिसकी सारी जवाबदारी निगम प्रशासन की होगी।
मुड़ापार वार्ड में भी समस्या
नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 26 में भी साफ-सफाई का अभाव बना हुआ है। यहां के नालियों की सफाई नहीं हो रही है। जिसके कारण नाली जाम हो गई है। जिसके कारण नाली का गंदा पानी लोगो के घरो में घूस रहा है। वहीं सडक़ पर भी गंदा पानी बह रहा है। जिसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कल हुई हल्की बारिश ने निगम की सफाई व्यवस्था का पोल खोल दिया। लोगों के घरो में गंदा पानी घूसने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।