बाराद्वार । नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी पर आज सुबह लगभग पांच से छह बजे के मध्य एक युवक ने टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उनके कंधे में चोटें आई है। हमले के बाद आरोपित फरार हो गया। इधर उपाध्यक्ष को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बाराद्वार के उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी बुधवार की सुबह प्रतिदिन की भांति नगर भ्रमण कर मुक्ताराजा स्थित चाय दुकान पर चाय पी रहे थे उसी समय प्रकाश मोंगरे वहां आकर बैठा तथा अपने साथ लाए धारदार टांगी से जान से मारने के इरादे से उनके ऊपर चार से पांच वार किया लेकिन टांगी सिर के बजाय कंधे पर पड़ी तथा दूसरा वार बाएं कंधे पर करने के पश्चात हाथ पर भी वार किया लेकिन उनकी सजगता से वे बाल बाल बच गए। हमले के बाद युवक फरार हो गया।