नगर पालिका चंपा से प्रदीप निर्णय आया जीत का परचम

जांजगीर चांपा । नगर पालिका के चुनाव में चांपा से भी कांग्रेस पार्टी को पराजय का मुंह देखना पड़ा यहां पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को पराजित करते हुए जीत का परचम लहराया है प्रदीप नामदेव 6097 मतों से जीत हासिल कर भाजपा के पक्ष में जीत दर्ज करने में सफलता हासिल किया है नगर पालिका परिषद चांपा में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी हरीश पांडे एवं अंकित ने भी जीत हासिल किया है इसी तरह अंजलि तथा धर्मेंद्र देवांगन ने भी अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित करते हुए जितने में सफलता हासिल किए हैं वही विनीता मोदी ने जीत हासिल कर 218 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव हराया है इसी तरह महेंद्र तिवारी तथा पुरुषोत्तम देवांगन ने भी जीत हासिल किया है इस तरह नगर पालिका परिषद चांपा में भी एक तरह से भाजपा का ही वर्चस्व रहा है जहां प्रति प्रदीप नामदेव ने जीत हासिल कर एक रिकॉर्ड बनाया है समाचार लिखे जाने तक आंकड़ा नहीं थे इस कारण से आंकड़ा प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है किंतु प्रदीप नामदेव ने जीत हासिल कर यह साबित कर दिया है कि जनता में उनकी गहरी पैठ है।

RO No. 13467/10