
सफाई व्यवस्था को लेकर कलेक्टर कोरिया से शिकायत
कोरिया/बैकुंठपुर। वैसे तो कोरिया जिला भ्रष्टाचारियों का गढ़ बनकर रह गया है यहां पर कार्यवाही के नाम पर सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं है आश्वासन में 5 साल गुजर गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है चाहे वह जिले का राजस्व विभाग हो स्वास्थ्य विभाग चाहे नगरी निकाय क्षेत्र हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचार्यों का बोलबाला है। ऐसे ही मामले में नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के मूर्ति विसर्जन कुंड को लेकर गौ रक्षा के अनुराग दुबे के द्वारा दिए गए शिकायत में कोई कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर कलेक्टर कोरिया को शिकायत की गई की गई शिकायत में साल भरपूर दिए गए आश्वासन का उल्लेख किया गया।
कलेक्टर कोरिया के द्वारा इस मामले को संज्ञान लेते हुए बताया गया कि मैं खुद जाकर उसे स्थान का निरीक्षण करूंगा और कार्यवाही करने की बात कही कलेक्टर कोरिया के आश्वासन के बाद अनुराग दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में साल भर पहले शिकायत करने के बाद भी झुमका बांध स्थित विसर्जन कुंड स्थल की स्थिति जस की तस झुमका बांध स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल की स्थिति जैसी पिछले वर्ष थी वैसी आज भी है जबकि नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के द्वारा साल भर पहले यह आश्वासन दिया गया रहा की जैसे ही दुर्गा पूजा विसर्जन बीतेगा उसके तुरंत बाद इस विसर्जन स्थल का कार्य करवाया जाएगा पर बहुत दुख के साथ यह आप सभी को बताना पड़ रहा है कि विसर्जन स्थल की स्थिति बैकुंठपुर नगर पालिका नहीं सुधर पाई अभी कुछ दिन में कृष्ण जन्माष्टमी गणेश पूजा एवं दुर्गा पूजा होने वाली है पर जो विसर्जन स्थल है वहां की स्थिति बत से बतर है हैरान वाली बात तो यह है कि दुर्गा पूजा विसर्जन बीतने के 11 महीने बाद आज तक वहां ना तो कोई जवाबदार अधिकारी या कोई सफाई प्रभारी झांकने तक नहीं गए।
और तो और पिछले वर्ष का विसर्जन का मालवा आज तक विसर्जन कुंड के अंदर पानी में पड़ा हुआ है उसकी तक सफाई बैकुंठपुर नगर पालिका नहीं करवा पाई तो आप इनसे आगे क्या उम्मीद करेंगे वही हाल बैकुंठपुर पैलेस रोड स्थित राम मंदिर तालाब एवं बगल में जेल तालाब का है इन दोनों तालाबों में साफ सफाई एवं सुंदरीकरण एवं गहरीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की गई पर इस दोनों तालाबों की स्थिति आज भी बत बतर है महीने भर पहले इस तालाब मैं फैली हुई गंदगी की जानकारी बैकुंठपुर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दी गई थी पर उन्होंने भी इस तालाब की सफाई का कोई व्यवस्था नहीं करवाई कुछ दिन बाद हिंदुओं का महापर्व छठ आने वाला है, पर नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर को इन तालाबों की फैली हुई गंदगी से कोई मतलब नहीं है जब छठ पूजा आएगी तो बैकुंठपुर नगर पालिका तीन दिन पहले सफाई करने आ जाएंगे और केवल फॉर्मेलिटी करके चल जाएंगे यहां तक की कई महीनो से तालाब की सीढिय़ा में झाड़ू तक नहीं लग रही है बैकुंठपुर नगर पालिका बैकुंठपुर की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे है और हमारे बैकुंठपुर में सफाई कर्मचारियों की संख्या महिला पुरुष मिलकर के 100 के ऊपर है उसके बाद भी यहां का सफाई का स्तर सबसे घटिया है।
इन दोनों मुद्दे को लेकर के आज बैकुंठपुर कोरिया जिले के कलेक्टर से मुलाकात कर आज उन्हें बैकुंठपुर नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर पालिका विभाग को आदेशित करने का आदेश दिया एवं हमें आश्वासन दिया है कि मैं खुद जाकर के विसर्जन स्थल का जायजा लूंगा और जल्द से जल्द विसर्जन स्थल की स्थिति और वहां की व्यवस्था दुरुस्त होगी।
















