कोरबा। लोकसभाा क्षेत्र कोरबा के लिए मतदान संपन्न होने के साथ अब प्रतीक्षा केवल नतीजों की है। भाजपा कोरबा नगर मंडल के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने दावा किया कि इस इलाके में आने वाले 61 पोलिंग बूथ में 75 प्रतिशत मतदान हुआ है और भाजपा ने अपने पक्ष में वातावरण बनाया है। हमें आशा है कि जिले में सर्वाधिक बढ़त कोरबा नगर मंडल से मिलेगी। परविंदर ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में न केवल बेहतर प्रचार किया गया बल्कि टीम भावना के साथ बूथ स्तर पर मजबूती की गई। डोर टू डोर जनसंपर्क के अलावा और भी तरीकों से मतदाताओं को भाजपा सरकार आने के फायदे बताए गए। लोगों का विश्वास इससे बढ़ा है।

RO No. 13467/7