नपा क्षेत्र में शामिल किया जाने का विरोध

कोरबा। बांकी मोंगरा को नगर पालिका क्षेत्र बनाए जाने की घोषणा की गई है। इसमें नगर पालिक निगम के आठ वार्डो को शामिल किया गया है। और इन वार्डो को छोटे-छोटे वार्डो विभिक्त किया जा रहा है। कल गेवरा बस्ती क्षेत्र में विधायक प्रेमचंद पटेल के द्वारा बैठक ली गई। इस बैठक में शामिल कुछ लोगों ने बांकी मोंगरा नपा क्षेत्र में शामिल किए जाने का विरोध कियाहै। आदर्श नगर गेवरा बस्ती व नरई बोध वार्ड के कुछ लोगों का कहना है कि नगर पालिक निगम का कोरबा कार्यालय नजदीक पड़ता है जबकि बांकी मोंगरा आने जाने में समय पर साधन नही मिल पाते है बैठक में लोगों ने अपने अपने सुझाव दिए। आने वाले दिनों में इन सुझाव पर विचार विमर्श किया जाएगा। विधायक पटेल के साथ लखन राठौर ,लक्ष्मीकांत जगत, मुकुल कर्ष, हनुमान पाण्डेय, मनीष मिश्रा, अजीत केर्वत सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी थे।

RO No. 13467/11