सीहोर, १९ अक्टूबर।
शहर के देवनगर कॉलोनी में स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। जब फैक्ट्री में आग लगी तो वहां कोई नहीं था। नमकीन फैक्ट्री संचालक को जब इसकी खबर मिली तो वो वह मौके पर पहुंचा। सूचना मिलने पर दमकल वाहन और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। गोदाम में रखा सामान खराब हो गया। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि आग ने आसपास के भवनों को चपेट में नहीं लिया और वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।जानकारी के अनुसार देवनगर क्षेत्र में बजरंग नमकीन नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है। शनिवार सुबह अचानक इस फैक्ट्री में आग लग गई। आसपास के लोगों ने जब फैक्ट्री से धुआं उठता देखा तो उन्होंने इसकी सूचना फैक्ट्री संचालक राजेश राय को दी। साथ ही दमकलों को भी बुलाया गया। दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह अचानक नमकीन फैक्ट्री के भवन से धुंआ निकलने लगा। लोगों को शुरुआत में लगा कि शायद फेक्ट्री में काम चल रहा है। कुछ देर बाद धुंआ काला और घाना होता गया। इस पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद संचालक को सूचना दी गई।