कोरबा। 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र पर्व शुरू हो रहा है। इस दौरान जिले के कई देवी मंदिरों में हजारों की संख्या में ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे। जिले में लगातार हो रही अग्नि दुर्घटनाओं को लेकर जरूरत समझी जा रही है कि मंदिरों में पर्व के दौरान अग्नि शमन से जुड़ी व्यवस्था की जाए। 9 दिन तक अखंड रूप से जलने वाले ज्योति कलश के लिए इसी परिसर मैं आयल और घी का भंडारण भी किया जाता है। इनकी प्रकृति अत्यंत ज्वलनशील हुआ करती है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्षों में पर्व से पहले हुई बैठक में इस बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए थे। विषय संज्ञान में आया है इसलिए अगली प्रक्रियाओं को किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि जिले में अग्निशमन विभाग के पास सीमित मानव संसाधन उपलब्ध है। इसमें से बहुत सारे कर्मचारी को चुनाव ड्यूटी पर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के लिए भिजवाने के आदेश हुए हैं।