
जांजगीर-नवागढ़। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव, जिला पंचायत के बाद जनपद पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया जारी है। नवागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ। इसमें भाजपा समर्थित कांता कश्यप निर्विरोध नवागढ़ जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुई। वहीं उपाध्यक्ष पर शांति कश्यप निर्विरोध निर्वाचित हुई। इससे पहले अकलतरा व बम्हनीडीह में भाजपा के ही जनपद अध्यक्ष चुने गए हैं। 7 मार्च को पामगढ़ व बलौदा जनपद पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन होना है। यहां भी बहुमत भाजपा के पास है। ऐसे में इसमें भी भाजपा के अध्यक्ष ही चुने जा सकते हैं।
जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी रहा। भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुई। दूसरे चरण में नवागढ़ जनपद में चुनाव हुआ। नवागढ़ में पीठासीन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुब्रत प्रधान व सहायक पीठासीन अधिकारी तहसीलदार आराधना रही। ठीक सुबह 11 बजे चुनाव हुआ। जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 से कांता कश्यप जनपद सदस्य निर्वाचित हुई। कांता कश्यप निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। वहीं जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 24 से जनपद पंचायत सदस्य शांति कश्यप निर्विरोध उपाध्यक्ष बनी। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों ही भारतीय जनता पार्टी समर्थित हैं। जिले के 5 में से अब 3 सीट पर भाजपा के प्रत्याशी को अध्यक्ष की कुर्सी मिल गई। बाकी बचे 2 जनपद पंचायत में भी भाजपा के सदस्य ज्यादा हैं। ऐसे में वहां भी भाजपा के अध्यक्ष ही बनेंगे। हालाकि क्रॉस वोटिंग होने की स्थिति में कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन
कांग्रेसी लगातार छोड़ते जा रहे मैदान
इस चुनाव में एक खास बात यह देखने को मिली कि अब धीरे-धीरे जिले में कांग्रेस का सफाया होने लगा है। नगरीय निकाय जिला पंचायत चुनाव के बाद जनपद पंचायत चुनाव के शुरूआत में 3 जनपद पंचायतों में शानदार भाजपा का कब्जा तो यही सिद्ध करता है कि जिले में कांग्रेस का सफाया हो रहा है। जबकि जिले में कांग्रेस के ही 3 विधायक हैं। इसके बावजूद जनपद पंचायत में भाजपा का एकतरफा जीत भाजपा लहर की ओर इशारा कर रहा है।
इसके लिए भाजपा ने प्लान बना लिया है। ऐसे सदस्य को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस तरह जनपद पंचायत की सीट में फिर से भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की। इसके पहले भी जिला पंचायत चुनाव में भी परचम लहराया था। अब आज का परिणाम क्या होगा
देखना होगा। नवागढ़ में भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष घोषणा के बाद ही गुलाल लगाकर व आतिशबाजी की गई। जीत के बाद भाजपा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।