नवीन व्यवहार न्यायालय भवन जैजैपुर का हुआ भूमि पूजन

जांजगीर। जांजगीर जिला एवं सक्ति जिला के साथ वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा 7 नवीन व्यवहार न्यायालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलालेख छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति माननीय श्री रमेश सिंहा ने वीडियो वर्चुअल से किया, वहीं पर इनकी विस्तार से जानकारी माननीय न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू ने किया इस कड़ी में नवीन व्यवहार न्यायालय भवन जैजैपुर के बडेभाटा में जहां व्यवहार न्यायालय जैजैपुर नीलम बनसोडे जज ने पूजा अर्चना कर किया। जहां पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जैजैपुर वर्षा रानी चिकन जुरी एवं विष्णु गहरवार मुख्य नगर पालिका अधिकारी जैजैपुर , अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मदनलाल खान्डे, भरत चंद्रा, वेंकट सिंह बनाफर, सेतराम कुरें एस एल रात्रे, निरंजन श्रीवास, श्रीमती भगवती भारद्वाज, जगदीश, सचिव संघ अध्यक्ष तुलसी चंद्रा, सुंदर साहू, स्वास्थ्य विभाग से पिलेश्वर चंद्रा हरगोबिन्द कोसले, महिला बाल विकास एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी के साथ अनेकों गणमान्य नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे । सभी लोगों ने नवीन व्यवहार न्यायालय भवन भूमि पुजन से हर्ष जाहिर किया है।

RO No. 13467/11