नव मतदाता सम्मेलन पर चर्चा

कोरबा। युवा मोर्चा के द्वारा सभी मंडलों में बैठक शुरू कर दी गई है। कटघोरा मंडल में प्रभारी विवेक मारकडे व शमजीत सिंह के द्वारा बैठक ली गई। जिसमें नव मतदाताओं पर विचार विमर्श किया गया। मंडल को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया गया। बैठक में जय गर्ग रूपेश डिक्सेना, मनदीप जायसवाल, सौरभ कुर्रे, दिनेश ठाकुर, आदित्य साहू ने भी अपने अपने विचार रखे। पोड़ी मंडल में भी आज प्रभारी अनुराग दुहलानी के द्वारा बैठक ली जाएगी। कोरबा मंडल में प्रभारी प्रवीण उपाध्याय, किशन साव,राजेश यादव, के द्वारा बैठक ली जाएगी। जबकि कल कोसाबाड़ी नगर मंडल में प्रभारी द्विवांश अग्रनिहोत्री, पिंकु रंजन, दिनेश सेन, सिद्धांत नारायण सोनी, असलम ,खान ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली । कुदमुरा मंडल के प्रभारी दिनेश तिवारी व अध्यक्ष धनजंय चौहान ने बताया कि इस मंडल में दो दिनों बाद कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी। ।

RO No. 13467/11