
कोरबा। कोहाडिया निवासी एक 19 वर्षीय युवक का शव दूसरे जिले में मिल गया है। नहर में नहाने के दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गया था। सूचना मिलने के बाद परिजत यहां से सकती को रवाना हो गए है।
सीएसईबी चौकी अंतर्गत बरपारा कोहडिय़ा निवासी 19 वर्षीय ऐश कुमार केंवट के साथ तीन दिन पहले यह घटना हुई थी। वह नहाने के लिए पास की ही नहर में गया था, जहां पानी के तेज धार में वह बह गया था। पुलिस युवक की तलाश में थी। इस बीच सक्ति जिले के नगरदा गांव में लाश मिलने की सूचना मिली। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। बताया गया की शव नहर में तैरता हुआ मिला है। परिजनों के द्वारा पहचान करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स और आगे की जांच के साथ यह बात स्पष्ट हो सकेगी की युवक हादसे का शिकार हुआ था या फिर कोई और वजह इस घटनाक्रम के पीछे थी।























