पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने शुक्रवार को कहा कि नाइजर में सैन्य शासन ने फ्रांस के राजदूत को बंधक बना लिया है। उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी दूतावास में राजदूत को बंधक बनाया जा रहा है। राष्ट्रपति मैक्रां ने कहा कि नाइजर में हमारे राजदूत और राजनयिक सदस्य हैं, जिन्हें फ्रांसीसी दूतावास में बंधक बना लिया गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि राजदूत तक भोजन पहुंचाने से रोका जा रहा है। हमारे राजदूत सैन्य शासन से मिलने वाले राशन खा रहे हैं। अफ्रीकी देश नाइजर में सेना ने तख्तापलट कर दिया है। तख्तापलट के बाद पूरे देश पर सेना का शासन है। वहीं, सैन्य शासन ने फ्रांस के खिलाफ अपना मोर्चा खोल रखा है। नाइजर में सैन्य शासन लागू होने के बाद वहां के नागरिकों ने पॅग्रांस के प्रति गुस्सा जाहिर किया था। इससे पहले हजारों लोगों ने फ्रांसीसी दूतावास पर हमला कर दिया था। साथ ही गुस्साए लोगों ने फ्रांस के खिलाफ नारे भी लगाए थे। गुस्साए लोगों ने फ्रांसीसी दूतावास पर लगे बोर्ड को भी हटा दिया था।