नागरिकता संशोधन कानून लागू होने से भारतीय मुसलमान होंगे समृद्ध:आरबी

कोरबा। मुस्लिम समाज के सक्रिय युवा चेहरा, समाजसेवी व भाजपा जिला पदाधिकारी मो. न्याज नूर आरबी ने बताया कि मोदी सरकार ने देश में लागू कर भारतीय मुसलमानो को समृद्ध बनाने का अवसर प्रदान किया है, जिसका लाभ भारतीय मुसलमान उठा सकते हैं । आरबी ने आगे बताया कि पड़ोसी इस्लामिक देशों के अल्पसंख्यक समुदाय जो वहा निवासरत है और पड़ोसी इस्लामिक देशों से अल्पसंख्यक पलायन कर भारत में दाखिल होकर अपना जीवन यापन कर निवास करने का कार्य किए है, ऐसे अल्पसंख्यकों को भारत में भारतीयता की मान्यता देकर भारतीय होने का गौरव मोदी सरकार ने प्रदान कर सराहनीय कार्य किया है। आरबी ने आगे बताया कि आज भारत के राजनीतिक विपक्षी दलों द्वारा भारतीय मुसलमान को ष्ट्र्र लागू होने पर यह कह कर भडक़ा रहे हैं कि भारतीय मुसलमान को अब प्रमाणित करना होगा कि वे विदेशी नहीं है जबकि वास्तविकता तो यह है कि भारतीय मुसलमान का नहीं बल्कि इस्लामी देशों से पलायन कर आए रोहिंग्या शरणार्थियों को अपने देश वापस जाना होगा अगर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल ष्ट्र्र का बहाना बनाकर रोहिंग्या शरणार्थियों को भारत में नागरिकता दिलवाकर भारतीय मुसलमानो का अल्पसंख्यक होने का लाभ रोहिंग्या शरणार्थी उठा सकते हैं इससे भारतीय मुसलमानो को अल्पसंख्यकों का मिल रहे लाभ से वंचित होना पड़ सकता है यही भारत के कांग्रेस सहित विपक्षी दल चाहते हैं कि भारतीय मुसलमान कभी भी शिक्षित, स्वलंबी व समृद्ध न बन सके ताकि उन्हें डरा धमका कर उनके मत का बेजा लाभ लेते हुए उपयोग करते रहे। सर्व मुस्लिम समाज से मो. न्याज नूर आरबी ने अपील करते हुए कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने के लिए है, न कि छीनने के लिए और भारतीय सर्व मुस्लिम समाज का इस कानून से कोई वास्ता नहीं होने के कारण इससे किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं होगी, सर्व मुस्लिम समाज का हमेशा दोहन कर सामाजिक, आर्थिक, व्यवहारिक रूप से पीछे धकेलने वाला विपक्षी दल के द्वारा फैलाए जा रहे बिना सबूत के किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें और हमेशा की तरह भाईचारा बनाए रखें और सर्व मुस्लिम समाज, सर्व समाज समेत भारत देश की उन्नति के लिए हमेशा की तरह दुआओं के साथ कार्य करते रहें

RO No. 13467/11