
रामानुजगंज। रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चेरा में शुक्रवार दोपहर जंगल की ओर बहने वाले नाले को पार करने के दौरान एक महिला पैर फिसलने बह गई जिसका अब तक पता नहीं चल सका है। उसके साथ गई अन्य महिलाओं ने काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को मिलने पर उन्होंने तत्काल एसडीआरएफ की टीम को को मौके पर भेजा। शाम होने के कारण खोज अभियान रोक दिया गया है। इस दौरान महिला का पता नहीं चला। क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है। इसी बीच दोपहर लगभग एक बजे चेरा की पांच महिलाएं जिसमें रजवंती पंडो पिता राम लोचन पंडो उम्र 55 वर्ष भी थी, खुखड़ी की तलाश में जंगल की ओर गई थी। सभी महिलाएं पांगन नदी में मिलने वाले बघुवार नाला को पार करके दूसरी ओर जा रही थी। इस दौरान चार महिलाएं तो नाले को पार कर निकल गई लेकिन रजवंती नाला पार करने के दौरान पैर फिसलने से गिर कर बहने लगी। चारों महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया परंतु पानी की धार इतनी तेज थी कि वह आगे निकल गई। महिलाओ ने काफी देर तक खोजने का प्रयास किया गया। बाद में इसकी जानकारी ग्राम के अन्य लोगों को भी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा। समाचार लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका था। अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया है। शनिवार को टीम फिर से महिला की तलाश में जुटेगी।