निगम अधिकारी सोनकर व स्वर्णकार से की पूछताछ

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा में कमीशन से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने अधीक्षण अभियंता डीसी सोनकर और सहायक अभियंता देवेंद्र स्वर्णकार पर अपराध दर्ज किया है। स्थानीय स्तर पर भी जांच की गई। पूरी जांच का केंद्र बिंदु अधिकारी ही रहे। एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में उनके परिजनों से पूछताछ नहीं की गई है और न ही उन्हें कार्यालय बुलाया गया है।
कोरबा के वार्ड क्रमांक 15 के पूर्व पार्षद मानकराम साहू के द्वारा बाउंड्रीवाल और सीसी रोड का कार्य कराया गया है। इसके अंतिम भुगतान के रूप में 21 लाख रुपए उन्हें निगम से लेना था। इसके लिए संबंधित अधिकारी ने 2 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। 42 हजार के बजाय यह प्रकरण 35 हजार में सेट हुआ जिस पर शिकायत के बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई की। कुछ सूचनाओं में कहा गया था कि एसीबी के द्वारा सोनकर की पत्नी से भी पूछताछ की गई है जिसे खारिज किया गया।

RO No. 13467/11