निजीकरण के खिलाफ कामगारों का धरना

कोरबा। निजीकरण के खिलफ एसकेएमएस व केएसएस के द्वारा मिलकर श्रमिक चौक गेवरा में धरना दिया गया। इसके पहले सभी इकाईयों में एचकेएमएस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आने वाले दिनों में आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जा रही है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एसकेएमएस व केएसएस के कार्यकर्ताओं ने श्रमिक चौक गेवरा में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। एसकेएमएस के दीपक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि इकाई स्तर पर भी प्रदर्शन किये गये है। गेवरा के एलपी अघरिया, हरनारायण केशरवानी, कृपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाया। इसी तरह कोरबा एरिया के कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महामंत्री धर्मा राव के नेतृत्व में इकाईयों मेंं प्रदर्शन किये गये। सराईपाली में चंद्रशेखर तिवारी, अशोक परिहार, बगदेवा में ऋषभ सिंह विदेशी, ढेलवाडीह में प्रमोदधर दीवान, छुराकछार में मनीष सिंह, महेंद्र सिंह, मानिकपुर में राजू श्रीवास्तव, उज्जवल बेनर्जी, केंद्रीय कर्मशाला में राजेश पाण्डेय व एनके साव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कुसमुण्डा के केएसएस के सौजी जॉन ने बताया कि यहां पर भी बैठक लेकर आंदोलन की रूप रेखा बनाई जायेगी। निजीकरण के खिलाफ कोयला कामगारों में व्यापक आक्रोश है।

RO No. 13467/11