
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन पहुंचने लगे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि नितिन गडकरी, जीतन राम मांझी, जयंत चौधरी, चिराग पासवान और अनुप्रिया पटेल को फ़ोन से बताया गया कि उन्हें कैबिनेट की शपथ लेनी हैं। चिराग पासवान की पार्टी रुछ्वक्कक्र ने बिहार में पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और पांचों पर जीत हासिल की थी। चिराग खुद हाजीपुर से चुनाव जीते थे। वहीं नितिन गडकरी एक बार फिर नागपुर से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। गडकरी लगातार दो बार से मोदी सरकार में मंत्री रहे हैं। वहीं अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनेलाल) ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से अनुप्रिया पटेल अपनी ही सीट जीत सकी थी। वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के खाते में एनडीए से एक ही सीट गई थी और इस सीट (गया) से वह खुद चुनाव लड़े और जीतक संसद पहुंचे हैं। वहीं जयंत चौधरी की पार्टी को सीटें मिली थीं और दोनों ही सीटों पर उनकी पार्टी विजयी रही. जयंत चौधरी खुद राज्यसभा सांसद हैं।