नियम विरूद्ध लगी दुकानें, दशहरा मैदान के कारोबारी मुश्किल में

कोरबा। रक्षाबंधन का पर्व कल संपन्न होगा। इस पर्व के मद्देनजर कोरबा में अलग-अलग वैरायटी की राखीयो पर व्यवसायियों ने निवेश किया है। उनके सामने मुश्किल इस बात को लेकर है कि नगर निगम ने राजेंद्र नगर दशहरा मैदान में राखी बेचने की व्यवस्था दी है। निगम के आश्वासन के बावजूद मुख्य मार्ग पर सडक़ के किनारे काफी संख्या में दुकान लगी हुई है जिससे समस्या है।
श्रावण पूर्णिमा को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा, इसे लेकर कोरबा और उपनगरिय क्षेत्र के बाजार में रौनक बनी हुई है। विभिन्न क्षेत्रों में राखियों की दुकान लगी हुई है। व्यवसायियों ने बताया कि इस बार भी कई नए अंदाज राखी में देखने को मिल रहा है । इस बार कोरबा में राखी मार्केट को नगर निगम ने यातायात संबंधी कारण का हवाला देते हुए बदल दिया है। स्मृति उद्यान के पास पिछले वर्षों में लग रहे इस मार्केट को अब डॉक्टर राजेंद्र नगर दशहरा मैदान में शिफ्ट कर दिया गया है। व्यवसाय करने वाले वर्ग की शिकायत इस बात को लेकर है कि यहां पर टेंट का खर्च निकल पाना ही मुश्किल है ऐसे में इन्वेस्टमेंट के बारे में क्या विचार करना। निगम आयुक्त ने पहले आश्वासन दिया था कि सडक़ के आसपास कहीं भी दुकान नहीं लगेगी लेकिन बड़ी संख्या में ऐसी दुकान लगी हुई है यह अपने आप में अजीब बात है। अनिश्चितता के बीच राखी का व्यवसाय करने वाला वर्ग दुकानों पर उपस्थिति दर्ज कर रहा है। मनमाने तरीके से विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हो रही दुकानों पर लगाम नहीं लगने के कारण इन लोगों में काफी आक्रोश है। सवाल इस बात का है कि इन सब कारणों से अगर व्यवसाययों को नुकसान होता है तो क्या इसकी भरपाई की जाएगी।

RO No. 13467/11