
कोरिया/बैकुंठपुर। सेवाकुंज उप समिति कोरिया बैकुण्ठपुर के तत्वाधान में मंगलवार सेवा दिवस पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सम्मानित कोरिया जिला के वरिष्ठ वैद्य अरुण शुक्ला एवम् सहयोगियों द्वारा प्रात: 6 से 7 बजे तक योग प्रशिक्षण दिया गया और 7 से 9 बजे तक उपचार हेतु पहुंचे लगभग तीस व्यक्तियों का नाड़ी परिक्षण कर उपचार हेतु मार्गदर्शन किया गया। होम्योपैथी चिकित्सा परामर्श डा . गौरवकान्त बड़ेरिया द्वारा दिया गया। यह नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं योग प्रशिक्षण सप्ताह में एक बार प्रत्येक मंगलवार को संघ कार्यालय केशवकुंज खुटनपारा बैकुण्ठपुर में दिया जाएगा।



























