
कोरबा। कोनकोना गांव में पिछली रात हुई घटना में एक युवक छत से गिरकर घायल हो गया। निद्रा की स्थिति में यह घटना हुई। पीडि़त को सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा में प्राथमिक चिकित्सा दी गई। अब उसका उपचार मंगलमविहार स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में चल रहा है। जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर बांगों थाना के कोनकोना गांव में हुई इस घटना में 26 वर्षीय संजू श्याम पिता दलहरण श्याम घायल हो गया। वह कोरबा के सीएसईबी चौकी क्षेत्रांतर्गत कोहडिय़ा का निवासी है। कोनकोना में उसकी बुआ निवासरत है। युवक अपनी बहन के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने यहां आया हुआ था। मानिकपुर गांव में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कोनकोना लौटा। छत पर कई घंटे गुजारने के बाद लघुशंका के लिए लिए उठने के दौरान संजू श्याम छत से नीचे गिर पड़ा। सुबह 5 बजे के आसपास इस बारे में परिजनों को जानकारी हुई। परिवार के सदस्य जगतपाल ने बताया कि हमने उसे घायल स्थिति में देखा। सिर पर चोट होने की स्थिति में चिंतित किया। तत्काल पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद पीडि़त को सीएचसी पोड़ी उपरोड़ा ले जाया गया। अब उसका उपचार कोरबा में चल रहा है। बांगो थाना प्रभारी लक्ष्मण खुंटे ने बताया कि मामला सामान्य प्रकृ ति का है। परिजनों से जो जानकारी मिली है उसमें तथ्य स्पष्ट हुए है।