हजारीबाग/पटना। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की नीट यूजी पेपर लीक मामले में कार्रवाई जारी है। अब केंद्रीय जांच एजेंसी ने पटना और हजारीबाग से इस मामले में क्रमश पंकज कुमार सिंह और राजू सिंह को गिरफ्तार किया है। पंकज पेशे से एक सिविल इंजीनियर है। जब लोहे के ट्रंक में हजारीबाग से पेपर भेजे जा रहे थे, तब उसने कथित तौर पर उसने ही पेपर लीक किया था। नीट पेपर लीक मामले आज दोनों आरोपितों के गिरफ्तार होने से पहले बिहार के पटना से सीबीआई ने आरोपित राकेश कुमार उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया था और उसकी गिरफ्तारी से हजारीबाग का लिंक तलाशने में जुटी हुई थी। जांच में इस बात का पता चला था कि रॉकी ने ही प्रश्न पत्र सॉल्वर गैंग को भेजे गए थे। परीक्षा के पहले रॉकी ओएसिस स्कूल के प्राचार्य एहसानुल हक व उप प्राचार्य इम्तियाज आलम के संपर्क में था। हजारीबाग से गिरफ्तार तीन आरोपितों ने पूछताछ के दौरान ही संभवत इसकी जानकारी दी थी। इस कारण रॉकी की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई की टीम ने हजारीबाग में डेरा डाला हुआ था।