
कोरबा: कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान कटघोरा के जेंजरा चौक पर रात्रि में अंधेरा होने की शिकायत पर कलेक्टर ने क्रेडा विभाग को हाईमास्ट सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्टीमेंट तैयार करने की बात भी की गई है।
बता दे की की जेंजरा चौक पर रात्रि में लाइट की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण काफी अंधेरा रहता है।और हमेशा यहां दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। शिकायत मिलने पर कलेक्टर अजीत वसंत ने चौक पर हाईमास्ट सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए है। अब उम्मीद की जा रही है की जेंजरा में अंधकार की समस्या खत्म हो जाएगी। बता दे की क्षेत्र के लोगो ने उक्त समस्या से तमाम नेताओं को भी समय समय पर अवगत कराया लेकिन हल कुछ भी नहीं निकला।कलेक्टर को जब इस समस्या की शिकायत मिली तो इन्होने इसे गंभीरता से लेते हुए चौक पर हाई मास्क लाईट लगाने के निर्देश दिए है।






















