रायपुर:नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के अनुसार राज्य में मंत्रियों के चार अलग अलग गुट बन गए हैं। जिससे लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान कराने में काफी कठिनाई ओर परेशानी हो रही है।

सक्ती के दौरे के दौरान महंत ने आरोप लगाया कि राज्य के मंत्रियों के बीच चार अलग-अलग गुट बन गए हैं, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान कराने में कठिनाई हो रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हर गुट का एक नेता है, जिसमें ओपी मंत्री, शर्मा मंत्री, साहु मंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री शामिल हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हर गुट का एक नेता है, जिसमें ओपी मंत्री, शर्मा मंत्री, साहु मंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री शामिल हैं। महंत ने कहा, “राज्य में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं हैं। छत्तीसगढ़ में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, और हाल ही में हुए मोब लिंचिंग के मामले ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। सरकार को इस स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, लेकिन वह ला एंड ऑर्डर को संभालने में असफल साबित हो रही है।”