
सारागांव । नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने शुक्रवार 6 दिसंबर को नगर के बेड़ा चौक पर सामुदायिक भवन एवं तिवारी वाड़ा चौक में मंडी बोर्ड द्वारा निर्मित किसान सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर उपस्थित किसानों से धान खरीदी को लेकर व्यापक चर्चा कर आवश्यक जानकारी दी गई। बेड़ा चौक पर डॉ. महंत का मोहल्लेवासियों ने जोरदार स्वागत किया।
डॉ. महंत को मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष रामकिशन सूर्यवंशी व उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर के नेतृत्व में बूंदी के लड्डू से तौला गया। फिर सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। नगर के तिवारी बाड़ा चौक के पास मंडी बोर्ड द्वारा बनाए गए किसान सामुदायिक भवन का डॉ. महंत नेफीता काट कर लोकार्पित किया। यहां उपस्थित किसानों से धान खरीदी के संबंध मे ब्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष रामकिशन सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर, ठाकुर गुलजार सिंह, राजेंद्र शुक्ला, लगन साय सूर्यवंशी, सुनील राठौर, प्रमोद राठौर, लाल गोपी राठौर, दूज राम देवांगन, दिनेश सिंह राठौर, छबिलाल दरैहा, चैतराम अनिता सूर्यवंशी, विजय सोनू राठौर, राजेन्द्र सिदार, दिपक राजू राठौर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, शाश्वत दीवान, राजेश अग्रवाल, दिनेश राठौर, रोशन बरेठ, रामअवतार सरोज यादव सहित नगर व अंचल से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद सहसराम कर्ष ने किया।
























